
चतरा:- झारखंड के श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि यह मुख्यमंत्री पर नहीं बल्कि लोकतंत्र का हमला है।
श्री भोक्ता ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि घटनाएं होती रहती है चाहे सरकार किसी की भी हो। घटनाओं के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई भी होती है। यह हमल लोकतंत्र पर हमला है।
श्री भोक्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नाम लिए बगैर इशारों-इशारों में कहा कि कुछ लोग सत्ता में आना चाहते हैं। लंबे समय तक सत्ता में रह चुके हैं, अब सत्ता के बिना मन नहीं लग रहा। मुख्यमंत्री ने एक साल के संकट काल में भी बेहतर काम किया है जो कुछ लोगों को नहीं पच रहा है। दरअसल सिम काफिले पर हमले के विरुद्ध श्रम मंत्री ने कल देर रात ट्वीट के माध्यम से भी घेरते हुए लांछन लगाया था।
More Stories
किसान आंदोलन के समर्थन मे 23 जनवरी को आजाद हिंद किसान दिवस के अवसर पर राजभवन के समक्ष विराट जमावड़ा – सीटू
प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
न्यूनतम तापमान में 2 से तीन डिग्री गिरावट की संभावना