
सिमडेगा:- सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के काफिले पर हुए हमले की निंदा की है। साथ ही दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक श्री बाड़ा ने कहा कि राजधानी रांची में राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के काफिले पर हिंसक हमला अक्षम्य व निंदनीय है। यह घटना लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है, दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।
विधायक भूषण बाड़ा ने मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने और पुलिसकर्मियो पर हमले को कायराना कार्रवाई बताया है। कहा कि यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है। कुछ लोग कानून को अपने हाथ में लेना चाहते हैं। पुलिस कर्मियों पर हमला करना, गाडिय़ों को क्षतिग्रस्त करना निंदनीय है। गड़बड़ी फैलाने की मंशा रखने वाले लोग असफल होंगे। कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का सबको हक है, लेकिन विधि-व्यवस्था को हाथ में लेने की मानसिकता गलत है।
More Stories
बूथ और स्थानीय पंचायत समिति को करें प्रशिक्षित, योग्य कार्यकर्ताओं को दे जिम्मेवारी:धर्मपाल सिंह
रांची की रोशनी – सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह
झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का अघोषित आपातकाल:दीपक प्रकाश