
अलवर:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आज यहां संघ का स्थापना दिवस शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर अलवर शहर में 4 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस बार पहली बार प्रखंड स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विभाग संघचालक डॉक्टर के के गुप्ता ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 97वां स्थापना दिवस है। संघ की स्थापना विजयदशमी को हुई थी तीन साल बाद इसके 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे, इसलिए इस साल कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए ।
आर एस एस संघ कार्यालय के निर्देशानुसार छोटे -छोटे कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम प्रखंड स्तर और मंडल स्तर पर भी आयोजित किया गया। राजस्थान में 500 स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित हुए।अलवर में 4 स्थानों पर हुआ विजयदशमी पर पहले शस्त्र पूजन किया गया। उसके बाद शारीरिक प्रदर्शन का कार्यक्रम हुआ।