
दिनांक 16.01.2019 को राँची तैराकी संघ की वार्षिक बैठक सह चुनाव का आयोजन होटल ट्राइडेन्ट] राँची में सम्पन्न हुआ। जिसमें राज्य तैराकी संघ के महासचिव श्री शैलेन्द्र कुमार तथा उपाध्यक्ष, झारखण्ड राज्य तैराकी संघ के श्री बलीन्दर सिंह एवं कोषाध्यक्ष, झारखण्ड राज्य तैराकी संघ के श्री शैलेष कुमार सहाय के नेतृत्व में इस बैठक का आयोजन हुए। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राँची जिला के तैराकों को अधिक से अधिक अवसर मुहैया करने पर प्रयास किया जाना चाहिए ताकि झारखण्ड प्रदेश का इस खेल में राष्ट्रीय स्तर पर नाम हों।
इस बैठक में राँची जिला तैराकी संघ का चुनाव वर्ष 2019 – 2022 के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
अध्यक्ष – श्री अर्चित आनन्द (अन्नु)
सचिव – श्री उपेन्द्र कुमार तिवारी
कोषाध्यक्ष – श्री अमर कुमार सिंह का मुख्यरूप से चुनाव किया गया इसके साथ पाँच उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनित किया गया।
इस अवर पर चयनित जिला अध्यक्ष श्री अर्चित आनन्द ने इस सभा में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं नये कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शुभकामना देते हुए एक नये तेवर के साथ आगे काम करने की सलाह दी और इसी के साथ यह सभा समाप्त हुई।