
भाजपा ने पं.दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया
रांची:- मां भारती के सच्चे सपूत महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया।
11फरवरी को ही वर्ष 1968 में उत्तरप्रदेश के तत्कालीन मुगलसराय स्टेशन जिसे अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रूप में जाना जाता है,स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय का मृत पार्थिव शरीर मिला था। पंडित जी ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज पूरे प्रदेश में उनकी 53वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी केलिये तन,मन के समर्पण के संकल्प के साथ समर्पण राशि भी समर्पित किये।
भाजपा के वर्ष भर में होने वाले निश्चित कार्यक्रमो में यह एक कार्यक्रम है। अपने नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि दीनदयाल जी माँ भारती के सच्चे सपूत थे। वे एक व्यक्ति मात्र नही बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे।
उन्होंने कहा कि वे गुदड़ी के लाल थे। विषम परिस्थितियों में पले बढ़े दीनदयाल जी अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे। व्यक्तिगत जीवन की चिंता छोड़ उन्होंने सम्पूर्ण जीवन को राष्ट्र केलिये समर्पित कर दिया।
श्री प्रकाश ने कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानव दर्शन दीनदयाल उपाध्याय जी की अद्भुत देन है। उन्होंने कहा कि उनके विचार और चिंतन के बल पर ही आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
More Stories
खुशखबरीः कल से खुलेगा पर्यटन स्थल एक्वा वर्ल्ड, कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन
सारण में ट्रेन से कटकर 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव की पहचान में जुटी पुलिस
रांची विवि का 34वां दीक्षांत समारोह, ऑनलाइन कार्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगे डिग्री होल्डर