
रांची:- कलम-दवात के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की आज पूजा हो रही है। पूजा को लेकर राजधानी रांची उत्साह का माहौल है।
रांची के कडरू ,हिनू और एचईसी समेत कई जगहों पर स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर और अन्य पूजा पंडालों में सादगी के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। पूजा स्थल पर मंत्रोचार से पूरा माहौल भक्ति मय बना हुआ है।
राजधानी के धुर्वा स्थित चित्रगुप्त मंदिर के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि भगवान चित्रगुप्त भगवान ब्रह्मा के शरीर से उत्पन्न हुए हैं। मान्यता है कि कायस्थ परिवार भगवान चित्रगुप्त के वंशज हैं। इस दिन वह कलम दवात की पूजा करते हैं।
भगवान चित्रगुप्त की पूजा के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से अनुपालन किया जा रहा है। इससे पहले पूजा समितियों कि ओर से सामूहिक भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया जा रहा है।
गाइडलाइन के तहत अधिकतर पूजा समितियों की ओर से लगभग 4 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है। आज शाम भगवान चित्रगुप्त के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में महा आरती का भी आयोजन किया जाएगा जबकि कल मंगलवार को विसर्जन किया जाएगा।
More Stories
लखीसराय में ऑटो और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
हथियार के साथ चार गिरफ्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन लाकर विश्व में भारत का मान – सम्मान को बढ़ायाः रजनीश पांडेय