धनबाद:- जिले के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के अमित कुमार ने जेईई मेंस में 99.84 फीसदी अंक हासिल कर धनबाद के जिला टॉपर बने हैं। उनकी यह उपलब्धि हर्षित एवं गर्व करने वाली है। विद्यालय के 12 विद्यार्थियों का इस परीक्षा में सफल होना राजकमल को विशिष्टता प्रदान करता है। यह बातें विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि 12 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस में उपलब्धियां हासिल की है। हालांकि, और भी जानकारी जुटाई जा रही है।विद्यालय के मीडिया प्रभारी तापस कुमार घोष ने बताया कि अमित कुमार के अलावा आकाश कुमार ने 99.25, संभव शर्मा ने 98.6, ऋषभ रंजन ने 98.47, शाहिल सिंह ने 97, मयंक मित्तल ने 96.48, किशन कुमार ने 95.6, ओम शर्मा ने 94.68, रूपेश शर्मा ने 94.2, मोहित सुल्तानिया ने 93.34, अनुभव अग्रहरि ने 93 और आलोक नयन कश्यप ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक श्यामसुंदर चौधरी, अध्यक्ष शंकर दयाल बुधिया, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, मंत्री विनोद कुमार तुलस्यान, सह मंत्री संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, समिति के अन्य सदस्यों के अलावा प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार एवं विज्ञान संकाय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
More Stories
झारखण्ड के झामुमो नेता साइमन मरांडी का कोलकाता में निधन
950ग्राम गीला अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
लॉकडाउन कह आशंका के बीच घर वापसी का सिलसिला शुरू