
बोकारो:- कोविड-19 महामारी के मद्देनजर वर्तमान में बड़े पैमाने पर प्रवासी एवं गरीब मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। दिनांक 27 जुलाई, 2020 से मनरेगा कर्मी हड़ताल पर है। हड़ताली मनरेगा कर्मियों से कार्य पर लौटने एवं उनकी विभिन्न माँगों पर वार्ता करने हेतु सरकार द्वारा मीडिया के माध्यम से अपील किया गया है, किन्तु मनरेगा कर्मचारी एवं पदाधिकारी अभी तक हड़ताल पर है। राज्य सरकार द्वारा इस विषय को काफी गंभीरता से लिया गया है। मनरेगा कर्मियों को हड़ताल पर से वापस लौटने का निदेश अन्यथा बाध्य होकर संविदा रद्द करते हुए स्थानीय एवं सक्षम व्यक्तियों को नियमानुसार नियोजित करने का निर्देश दिया।
More Stories
शहर काजी से मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
“रोको-टोको” कार्यक्रम के तहत चला सघन वाहन जांच अभियान
नवनिर्मित कूप धंसने से पांच मजदूर दबे, एक की मौत