रांची:- 5 जनवरी को आजसू पार्टी का बंगाल प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन हरिपदो साहित्य मंदिर, पुरूलिया, प॰ बंगाल में प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि सुदेश कुमार महतो, पूर्व उप मुख्यमंत्री, झारखंड, विशिष्ट अतिथि लम्बोदर महतो, विधायक, बंगाल प्रभारी पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस होंगे। पार्टी के केंद्रीय सचिव सुनिल सिंह, बंगाल प्रभारी सम्मेलन की तैयारी को लेकर पुरूलिया, बांकुडा, मिदनापुर एवं झारग्राम के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर समिक्षा कर ली है।
सम्मेलन में वृहत झारखंड क्षेत्र के लोगों की सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं पर गहन चिंतन किया जाएगा, एवं इसके निदान के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। वृहत झारखंड का यह क्षेत्र बंगाल के अन्य क्षेत्रों से भाषा, वेश-भूषा, रहन-सहन, खान-पान, पर्व-त्योहार, कला-संस्कृति के रूप में अलग पहचान रखता है। झारखंड बनने के पश्चात् उस क्षेत्र के लोग अपने आप को उपेक्षित महसुस करते हैं। आज इनका अस्मिता अस्तित्व खतरे में है।
झारखंड आंदोलन में इस क्षेत्र के लोगों की भूमिका अतुल्य रहा है। आजसू पार्टी वृहत झारखंड के इस इलाके के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्वायत्ता के लिए पहल करेगी।
सम्मेलन में आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
More Stories
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी
जेएमएम के सत्ता में रहने के कारण कार्यकर्ताओं व जनता की उम्मीद बढ़ी है-सीता सोरेन
अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण