रांची:- मारंग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा के जयंती के अवसर पर आजसू पार्टी मुख्यालय में उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि मांरग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा झारखंड आंदोलन के सर्वोच्य नेता के साथ एक बेहतर पत्रकार, लेखक, प्रखर वक्ता एवं सर्वमान्य नेतृत्वकर्ता के रूप में झारखंडी जनमानस के हृदय में बसे हैं। झारखंडी आवाम के आवाज थे जयपाल सिंह मुण्डा।
मारंग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा भारतीय हॉकी टीम का कप्तान रहते हुए भारत को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाया था। संविधान सभा में सदस्य के रूप में आदिवासियों के हक की बात को मुखर तरीके से रखा था। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन की नीव इनके नेतृत्व में ही रखी गई थी। हर झारखंडवासियों को उनके उपर गर्व है।
आज झारखंड अलग राज्य अस्तित्व में है उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते है। आज हम संकल्प लेते हैं कि उनके आकांक्षाओं का झारखंड राज्य के लिए संघर्षरत रहेंगे।
More Stories
श्रीलंकाई खिलाड़ी की सैक्स स्कैंडल वीडियो हुई लीक, पहले भी आ चुका है नाम
नप गए धनबाद थानेदार, डकैती में लगाई थी चोरी की धारानिलंबित धनबाद थानेदार संजीव तिवारी
वर्षों पुराने शिव मंदिर की छत ढलाई में पहुँचे बाघमारा विधायक प्रतिनिधी शरद महतो