
सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से देशभर में शोक एवं आक्रोश का माहौल है। आक्रोश तथाकथित उन लोगों के प्रति है जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाया , उनको परेशान किया तथा उनको अलग थलग करने की कोशिश की। जनता न्याय मांग रही है, वहीं मुंबई पुलिस है की मानो अपने किसी मास्टर को बचाने में लगी हो।
मुंबई पुलिस इस मामले में बस ऊपर ऊपर से कार्रवाई करते दिख रही है, जिसके कारण मुंबई पुलिस की देश भर में थू-थू हो रही है। मुंबई पुलिस की ४० दिनों में किसी भी संदिग्ध लोगों की सूचि ना बनाना था तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व के लोगों से पूछताछ नहीं करना भी इस मामले में मुंबई पुलिस को कटघरे में खड़ा करता है। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने यह आरोप लगाया रिया चक्रवर्ती ने सुशांत पर आत्महत्या का दबाव बनाया एवं पिछले साल भर में १५ करोड़ रुपए सुशांत से ऐंठै। पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम एफ आई आर दर्ज होने के बाद मुंबई पहुंची और इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जोर-जोर से अनुसंधान में लग गई।
खबरों के मुताबिक पटना पुलिस के साथ भी मुंबई पुलिस का व्यवहार काफी सहयोग पूर्ण नहीं है पुलिस पटना पुलिस को के काम में बाधा डाल रही है। उन्हें इस मामले के तह तक पहुंचने से रोका जा रहा है। बिहार के डीजीपी श्री गुप्तेश्वर पांडे ने शनिवार को कहा था कि वह जरूरत पड़ने पर और सीनियर अधिकारी को मुंबई भेजेंगे एवं दोषी को सजा दिलवाकर ही रहेंगे। श्री गुप्तेश्वर पांडे ने यह भी कहा की दोषी कितना भी रसूख क्यों ना हो उनको छोड़ा नहीं जाएगा। आज सुशांत सिंह राजपूत से सम्बंधित मामले की जांच के लिए बिहार के पटना शहर के एसपी श्री विनय तिवारी भी मुंबई के लिए रवाना हुए। विनय तिवारी सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुडी जांच कर रही टीम का नेर्तित्व करेंगे।
वहीँ सुशांत सिंह राजपूत मामले को ले कर उद्धव ठाकरे प्रसाशन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में अब कई राष्ट्रीय स्टार के नेता भी उध्हव सरकार एवं मुंबई पुलिस के रवैये का खुल कर आलोचना कर रहे हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा की उद्धव सरकार कांग्रेस द्वारा सम्पोषित माफिया के दवाव में काम कर रही है।
कांग्रेस-सम्पोषित माफिया के दबाव में उद्धव… pic.twitter.com/9PH1v50gnb
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) August 2, 2020
वहीँ केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने ANI से कहा की उनको लगता है की इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस विषय पर बात की, लेकिन वो इस पक्ष में नहीं है। आर के सिंह ने कहा की मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक कुछ भी नहीं किया है। मुंबई पुलिस सिर्फ नाम का जांच कर रही थी अब तक।
Mumbai police didn't do anything in the case and were investigating people for publicity. They didn't file an FIR and didn't tell who they are probing. Now an FIR has been lodged in Patna in this matter: RK Singh, Union Minister on #SushantSinghRajput case (2/2) https://t.co/lu4iAcUEzk
— ANI (@ANI) August 2, 2020
बिहार के डीजीपी श्री गुप्तेश्वर पांडे ने भी अपने शायराना अंदाज में यह ट्वीट किया
हम थके भी नहीं हैं,औ’ झुक भी नहीं सकते!
बग़ैर सजा-ए-गुनाह के रुक भी नहीं सकते !!
जुल्मी को सज़ा-ए-हवस न मिले जब तक !
ज़िद है मंज़िल से अब हम चूक नहीं सकते !!@bihar_police— IPS Gupteshwar Pandey (@ips_gupteshwar) July 31, 2020
More Stories
अखिलेश यादव का दावा- BJP ने नहीं किया कोई बड़ा काम, सपा सरकार आने पर युवाओं को मिलेगा रोजगार
सत्याग्रही किसान अब मांग पूरी होने पर ही लौटेंगे : राहुल
जावड़ेकर ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर किया नमन