
राँची:- झारखंड में शनिवार को रात 10 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 214 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7841 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 10.00बजे जारी बुलेटिन के अनुसार आज राज्य में सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गयी है, इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 83 हो गयी है।
राज्य में आज भी राजधानी रांची में सबसे अधिक 127 कोरोना पॉजिटिव मरीजों पहचान की गई है। जबकि सरायकेला में 27, पलामू में 26, पश्चिमी सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम में 5-5, गढ़वा व गिरिडीह में 4-4, रामगढ़ में 6, सिमडेगा, देवघर में 1-1, धनबाद में 3 नये मरीजों की पहचान हुई।
वहीं राज्य में अब सक्रिय कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 4237 हो गयी है, जबकि 3521 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौटे, इनमें से 167 लोग आज स्वस्थ होकर घर वापस लौटे। इसके साथ ही रिकवरी रेट गिरकर 44.90प्रतिशत हो गयी और मृत्युदर बढ़कर 1.05प्रतिशत हो गयी है।
More Stories
भाजपा नेता घड़ियाली आंसू न बहाये,सारी समस्याओं की जननी रघुवर सरकार-कांग्रेस
नेशनल प्रतिभावान सम्मान समारोह की मेजबानी अगले वर्ष झारखंड में हो-आलोक दूबे
रिम्स प्रशासन ने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट जारी की