बोकारो:- सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में आज कुल 769 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया, जिसमें 363 वरिष्ठ नागरिक एवं 41 लोगों के 45$ उम्र नागरिक शामिल है। साथ ही 42 फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य कर्मी को 1ेज क्वेम एवं 323 लोगो को 2दक क्वेम दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले के सदर अस्पताल, बोकारो जनरल अस्पताल एवं सभी सामुदायिक केंद्रों सहित पांच निजी अस्पतालो में टीका दिया जा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने कहा कि कोरोना का वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे सभी लोग अपनी बारी आने पर अवश्य लगवाएं। साथ ही कहा कि जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं पांच निजी अस्पतालों में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। वर्तमान में 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोग एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरुषों का टीकाकरण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
More Stories
बिहार में थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना संक्रमण, मिले रिकॉर्ड 4157 पॉजिटिव
छत्तीसगढ़ी मनिकपुरी पनिका समाज के चैन दास का निधन,शोक
चार लड़कियां मानव तस्करों के चंगुल से बची