
खगड़िया:- बिहार में खगड़िया जिले के मरैया थाना क्षेत्र से पुलिस ने 70 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गोगरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पी. के. झा ने शुक्रवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि बैसा गांव में मकई के खेत में गांजा की खेप छुपाकर रखी गयी है। इसी आधार पर गुरुवार की देर रात छापेमारी कर 06 बंडल में रखा गया 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत लाखों रूपये आंकी गयी है। श्री झा ने बताया कि इस सिलसिले में बैसा गांव निवासी तस्कर इंद्रजीत साह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
More Stories
भोजपुर में डीजे पर नाच के दौरान युवक को मारी गोली,हालत गंभीर
जन प्रणाली के डीलर से अज्ञात अपराधियों ने लूटे डेढ़ लाख रुपये
पश्चिम बंगाल में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी : नंदकिशोर यादव