
रांची:- झारखंड में गुरुवार को 626 नये कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15756 हो गयी है। वहीं कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 145 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 10.00बजे जारी बुलेटिन के अनुसार आज 680 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट गये, इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 6594 हो गयी है, जबकि 9017 संक्रमितों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है।
राज्य में आज सबसे अधिक मरीज रांची जिले में ही मिले। रांची जिले में आज रिकॉर्ड 267 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले। ये सभी मरीज हरमू, बरियातू, धुर्वा, डोरंडा, करमटोली और बीआईटी मेसरा से हुई है। वहीं 104 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके है। वहीं बोकारो जिले से 12, देवघर से 35, धनबाद से 7, पूर्वी सिंहभूम से 95, गढ़वा से 9, गोड्डा से 14, गुमला से 5, हजारीबाग से 20, जामताड़ा से 3, खूंटी से 31, कोडरमा से 2, लातेहार से 35, लोहरदगा से 7, पलामू से 30, रामगढ़ से 13, साहेबगंज से 5, सरायकेला से 28 और सिमडेगा से 6 तथा पश्चिमी सिंहभूम से 2 नये कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है।
राज्य में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 41.85प्रतिशत हो गया है, जो राष्ट्रीय औसत 67.62 प्रतिशत से काफी कम है। वहीं मृत्यु दर भी 0.92प्रतिशत है।
More Stories
आटीआई हज़ारीबाग़ में नामांकन के लिए साक्षात्कार 28 एवं 29 जनवरी से
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वृद्ध महिला का 10 मिनट में वृद्धा पेंशन स्वीकृत किया
एक व्यक्ति भी चाहे तो बदलाव कर सकता है-उपायुक्त