
रांची:- कांके थाना के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के दामोदर इंटरनेशनल गेस्ट हाउस के पास सरपेंटाइन लेक में डूबने से एक 57 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। वो यहां मछली पालन का काम देखते थे। रोजाना ही सुबह यहां आकर झील का निरीक्षण करते थे। परिजनों ने किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की है।
मरने वाले की पहचान हाजी चौक निवासी कमालुद्दीन खान के रूप में की गई। वह गुरुवार को सुबह लगभग 5ः30 बजे स्कूटी से यहां पहुंचे थे। कैंपस में मछली पालन के कार्य की देखरेख के लिए उन लोगों ने एक झोपड़ी बना रखी थी। उसी के पास उनका शव पानी में डूबा मिला। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनको मिर्गी की भी समस्या थे।
More Stories
वैक्सीन से किसी को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है – सिविल सर्जन
सदर अस्पताल में सफाई कर्मी करण मुखी और अनुमंडल अस्पताल में एएनएम अनीता महतो को लगाया गया पहला टीका
बोकारो में पहले 170 स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को कोविड का टीका दिया गया- उपायुक्त