
रांची:- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्य को कई सौगात दी है। उन्होंने इस मौके पर कई घोषणाएं की।
रांची के मोरहाबादी मैदान में पहली बार अपनी नई बीएमडब्ल्यू कार से पहुंचे हेमंत सोरेन ने कोरोना वारियर्स को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें यह स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में बड़ी संख्या में विद्यालय भवन बनाए गए, लेकिन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। सरकार ने 5000 विद्यालयों को शिक्षक-छात्र अनुपात, प्रशिक्षक सहित खेल मैदान, पुस्तकालय आदि सभी सुविधाओं से युक्त करते हुए सोबरन मांझी आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हो, कुडुख और मुंडारी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए प्रयासरत है। वांछित प्रस्ताव ठोस अनुशंसा के साथ भारत सरकार को भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
More Stories
गणतंत्र दिवस के मौके पर तेतुलमारी के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
विधायक राज सिन्हा के द्वारा झंडोतोलन किया गया
अंजना देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी