
रांची:- झारखंड में रविवार को 371 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12559 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 9.30बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार रविवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गयी, इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 118 हो गयी है। वहीं 7759 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है, जबकि 4682 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके है। आज 169 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली।
रांची में आज सबसे अधिक 123 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि कोडरमा में 56, पूर्वी सिंहभूम में 48, सिमडेगा में 31, सरायकेला में 19, साहेबगंज व पश्चिमी सिंहभूम में 6-6, पाकुड़ में 4, लोहरदगा में 2, रामगढ़ में 8, पलामू में 3, लातेहार में 16, हजारीबाग में 11, गिरिडीह में 20, गढ़वा में 2, धनबाद में 7 और बोकारो में 9 संक्रमित मरीज मिले।
राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के रिकवरी का प्रतिशत गिरकर 37.29प्रतिशत हो गया है, जो राष्ट्रीय औसत 64.43प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 9.93प्रतिशत है।
More Stories
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत
खनिज संपदा में सुधारवादी कदम से बढ़ेगा रोजगार उद्योग धंधा, झारखंड जैसे राज्यों को मिलेगा बड़ा लाभ-धर्मेन्द्र प्रधान
कोविड-19 के बचाव के लिए शुरू हुआ कोविशिल्ड टीकाकरण अभियान