
रांची:- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय (सीएमओ)में सत्रह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान होने की खबर है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक इसे लेकर औपचारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में जैप के कमांडो, स्पेषल ब्रांच के अधिकारियों और जवानों के अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के निजी सचिव तथा वाहन चालक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी समेत अन्य अधिकारियों और कर्मियों की भी कोरोना जांच करायी गयी थी और सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।
बताया गया है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन के चालक समेत कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे, इसकेबाद मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एहतियातन सभी लोगों की जांच कराई गयी। जिसमें 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिल रही है।
इधर, कोरोना लगातार अपना कहर बरपा रहा है। रोजाना 700 से 800 नये मामले सामने आ रहे हैं।
More Stories
संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत विधायक प्रदीप यादव एवं बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त होः बिनोद शर्मा
भाजपा नेता केंद्र सरकार के भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाये-कांग्रेस
कोरोना आपदा में जनता सेवा छोड़ अपनी सेवा में लगी रही हेमन्त सरकारःकेदार हाजरा