
हजारीबाग:- मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट संजय सिन्हा ने बताया कि हजारीबाग जिले में शुक्रवार रात आए रिपोर्ट में 13 नए लोगों/व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित व्यक्तियों में 10 लोगों सरकारी लैब तथा 03 लोग निजी लैब में कोरोना की पुष्टि हुई है।
सरकारी लैब रिपोर्ट में दो (02) अर्द्धसैनिक बल के जवान हैं जिसमें एक 28 वर्षीय ठैथ् मेरू कैम्प व दूसरा 27 वर्षीय 203 कोबरा बटालियन बरही का जवान है। तीन (03) महाराष्ट्र से लौटे चौपारण के प्रवासी जिनकी उम्र क्रमशः 40,20,43 है। दो व्यक्ति जिनकी उम्र 23 व 20 साल है तेलंगाना राज्य से चौपारण हथिया लौटे थे। 38 वर्षीय एक व्यक्ति कर्नाटक से ताजपुर चौपारण लौटा था। 30 वर्षीय एक व्यक्ति दिल्ली से मछाला चौपारण लौटा था।
उपरोक्त सभी 10 संक्रमित मरीजों को हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में ईलाज़ के लिए भर्ती कराया गया है। निजी लैब में संक्रमण की पुष्टि वाले तीन लोग जिसमें मरियम टोली का एक (01) 13 वर्षीय बच्चा तथा पुरानाडीह व कोनार का दो (02) महिलाएं उम्र क्रमशः 18 व 29 साल संक्रमितों में शामिल हैं। अस्पताल अधीक्षक ने बताया 29 वर्षीय महिला का ईलाज़ मेदान्ता में चल रहा है जबकि निजी लैब में संक्रमित पुष्टि वाले दो (02) व सरकारी लैब से संक्रमित दस (10) लोग सहित बारह (12) लोगों को एचएमकेएच के कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
More Stories
बिहार में थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना संक्रमण, मिले रिकॉर्ड 4157 पॉजिटिव
छत्तीसगढ़ी मनिकपुरी पनिका समाज के चैन दास का निधन,शोक
चार लड़कियां मानव तस्करों के चंगुल से बची