
राज्य में 872 नये कोरोना संक्रमित मिले, संख्या 29103हुई
रांची:- झारखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण से 13 लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 310 हो गयी। शनिवार को राज्य में 872 नये संक्रमित मिले, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 29103 हो गयी है।
राजभवन के सभी कर्मियों का कोरोना जांच का निर्देश
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज भवन में पदस्थापित सभी कर्मियों का कोरोना जांच के लिए निर्देश दिया गया है। इस क्रम में आज रांची सदर अस्पताल के सहयोग से जैप के जवानों का कोरोना जांच किया गया।
शिबू सोरे-रूपी सोरेन का होम आइसोलेशन में इलाज
जेएमएम सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन तथा उनकी पत्नी रूपी सोरेन का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाये हुए है और शनिवार को रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पहुंच कर डॉक्टरों ने उनके ऑक्सीजन लेबल व अन्य जांच की। इसके अलावा उन्हें कुछ दवाएं भी दी गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 10.00बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार शनिवार को 814 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौटे, इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 19186 हो गयी है, जबकि 9607मरीजों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पताल में चल रहा है।
राज्य में सबसे अधिक 188 नये संक्रमित रांची में मिले, जबकि पूर्वी सिंहभूम में 150, बोकारो में 73, पलामू में 54, चतरा में 5, देवघर में 12, धनबाद में 30, दुमका में 17, गढ़वा में 22, गिरिडीह में 21, गोड्डा व गुमला में 11-11, हजारीबाग में 23, जामताड़ा में 26, खूंटी में 11, कोडरमा में 15, लातेहार में 23, लोहरदगा में 8, पाकुड़ में 54, रामगढ़ में 33, साहेबगंज में 5, सरायकेला में 32, सिमडेगा में 11, पश्चिमी सिंहभूम में 81 नये संक्रमित मिले।
इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने वाले लोगों का दर बढ़कर 65.92्प्रतिशत हो गया है, जो राष्ट्रीय औसत 74.69प्रतिशत से काफी कम है, जबकि राज्य में मृत्यु दर 1.06प्रतिशत है।
More Stories
भागलपुर में पानी से भरे खड्डे में मिला झारखंड के व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
25 जनवरी 2021 को टाउन हॉल में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन
डीसी-एसपी ने परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण