
राँची:- सदर थाना गिरफ्तार आरोपी के कोरोना पॉजिटिव निकलने
से थाने में हड़कंप मच गयी है। ज्ञात हो की सदर थाना पुलिस ने शनिवार को मौलाना आजाद कॉलोनी के रहने वाले मो परवेज को चोरी के मोबाईल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया था जिसे जेल भेजने के पहले पुलिस द्वारा उसकी जांच करायी गयी जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद थाना में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को दे दी गयी है। वहीं थाना परिसर को सेनेटाईज कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अरोपी परवेज गरीब परिवार का लड़का है जो शोफा बनाने का काम करता है। उसने टिंकू नामक एक युवक से बिना पेपर का मोबाईल खरीदा था। जो चोरी का था जिसकी जानकारी उसे नहीं थी। बाद में पुलिस उक्त मोबाईल का ट्रेस करते हुए परवेज तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर थाना ले गयी।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले सदर थाना के एचबी रोड गढ़ाटोली के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर एक व्यक्ति से मोबाईल लूट लिया था इस संबंध में भुक्त भोगी द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया था । उसके बाद से पुलिस उक्त मोबाईल को ट्रेस कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने उक्त मोबाईल को परवेज के पास से बरामद किया । परवेज ने पुलिस को बताया कि वह उक्त मोबाईल को टिंकू से खरीदा था। जो फिलहाल दूसरे अपराधिक मामले में होटवार जेल में बंद है।
More Stories
वैक्सीन से किसी को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है – सिविल सर्जन
सदर अस्पताल में सफाई कर्मी करण मुखी और अनुमंडल अस्पताल में एएनएम अनीता महतो को लगाया गया पहला टीका
बोकारो में पहले 170 स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को कोविड का टीका दिया गया- उपायुक्त