
काबुल:- अफगानिस्तान के उत्तर पूर्वी शहर कुंदूज में बुधवार शाम हुए तालिबानी मोर्टार हमले में सात नागरिक जिसमें बच्चे और महिलाएं भी थे मारे गए और 6 अन्य घायल हो गए। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने इस बात की पुष्टि की।
यह घटना कुंदूज शहर के तलोका क्षेत्र में हुआ जहां एक मोर्टार नागरिकों के घरों पर आकर गिर गया। तालिबान ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है । हाल में ही इमाम साहिब, दस्त-ए-अर्चि जिला और कुंदूज शहर ने तालिबान और अफगान सुरक्षाबलों के बीच भारी संघर्ष देखा गया है। दोहा में शांति स्थापित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच अफगानिस्तान में हिंसा अपने चरम पर है। अफगानिस्तान और विदेशी अधिकारियों के अनुसार देश में जारी हिंसा अस्वीकार्य है।
More Stories
एसबीआई के अधिकारियों ने आदिम जाति सेवा मंडल के बच्चों के बीच बांटे कंबल-चादर
झारखंड की राखी जैन पहली महिला हैं, जो JCI INDIA की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं
कृषि ऋण माफी योजना में कृषक मित्रों की भूमिका अहमः-उपायुक्त